बरेली

Bareilly News: फरीदपुर में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Connect News 24

School children took out Tiranga Yatra in Faridpur

स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

फरीदपुर। बीआरसी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने एसडीएम कॉलोनी, मोहल्ला बक्सरिया, साहूकारा, मेनरोड, स्टेशन रोड होते हुए सरकारी अस्पताल वाली गली से नवादावन गांव तक यात्रा निकाली। इस दौरान स्कूल के बच्चों का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बच्चों ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति के गीत भी गए। स्कूल के प्रबंधक देवेंद्र सिंह चौहान, प्रधानाचार्य रचना गंगवार, निखिल शर्मा, आशुतोष चौहान, कुमारी महिमा सिंह आदि शिक्षक एवं बच्चे रहे। संवाद

बहेड़ी में पुलिस और व्यापारियों ने निकली तिरंगा रैली

बहेड़ी। व्यापार मंडल और पुलिस प्रशासन ने मिलकर तिरंगा रैली का आयोजन किया। एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय और सीओ तेजवीर सिंह के साथ पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। रैली का शुभारंभ एसडीएम सीओ ने प्रमुख सराफा व्यवसायी और व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल गर्ग के सराफ शोरुम से फीता काटकर किया गया। इसमें प्रमोद कुमार अग्रवाल, अनमोल गर्ग, रितिन गोयल, सलीम रहवर, वसीम अहमद, असलम खान, अनूप गुप्ता आदि मौजूद रहे। तिरंगा रैली थाना परिसर, तहसील रोड, ब्लाॅक रोड होते हुए पुन: नैनीताल रोड पर आकर समाप्त हुई। संवाद

पालिका चेयरमैन ने शुरू किया घर-घर तिरंगा कार्यक्रम

बहेड़ी। प्रधानमंत्री के आह्वान पर घर-घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन रश्मि जायसवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ माथुर रोड से किया। इस दौरान सुनील रस्तोगी, अरुण गंगवार, जबर सिंह, जितेंद्र सक्सेना, सूर्या प्रकाश गंगवार, डिल्ली धर, सोनी जायसवाल, डाॅ. सुमन, विजय कुमार, राकेश शर्मा, रमेश महावीर, बबलू गंगवार, हीरालाल, शिव कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button