पीलीभीत

Pilibhit News: किशोरी के साथ जीजा ने किया दुष्कर्म

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 12 Aug 2023 11:41 PM IST

कलीनगर। थाना माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से उसके जीजा ने दुष्कर्म किया। बहन का घर न उजड़े इसलिए किशोरी खामोश रही। आरोपी ने जब पत्नी को घर से निकाल दिया तो किशोरी ने पिता को घटना की जानकारी दी। एसपी के आदेश पर सात माह बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी पुत्री क्षेत्र के ही एक गांव में अपनी विवाहित बहन के घर मेहमानी में गई थी। वहां किशोरी के जीजा ने एक दिन अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोर बहन का वैवाहिक जीवन बर्बाद हो जाने के डर से खामोश रही। उझर, कार्रवाई के डर से आरोपी ने किशोरी की बहन यानी अपनी पत्नी से एक सादा कागज पर हस्ताक्षर करा लिए।

आरोप है कि इसके बाद उसने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। इसके बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। पिता ने मामले की शिकायत एसपी अतुल कुमार शर्मा से की। एसपी के आदेश के बाद थाना पुलिस ने आरोपी जीजा के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button