पीलीभीत

Pilibhit News: न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 12 Aug 2023 11:36 PM IST

बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में शनिवार को चार माह बाद कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें दो लोगों को नामजद किया गया है।

शाहजहांपुर के थाना पुवायां के गांव नारायणपुर निवासी मोमिन अहमद ने बताया कि गांव कुसुमा निवासी रमेश और द्वारिका ने 24 फरवरी को उनके खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों का नौ लाख रुपये में सौदा किया था। इन लोगों ने दो लाख रुपये एडवांस दे दिए। 12 अप्रैल को इन लोगों ने बाकी रकम का भुगतान किए बगैर ही पेड़ काटने शुरू कर दिए। विरोध करने पर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल जवाहरलाल वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी, गालीगलौज, मारपीट, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button