बदायूं

Budaun News: बरेली-मथुरा हाइवे किनारे पेड़ों पर चलेगी आरी, गिनती शुरू

Connect News 24

Saw will run on trees along Bareilly-Mathura highway, counting begins

बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे  किनारे खड़े नये पेड़। संवाद

एनएचएआई की ओर से वन विभाग को भेजा गया पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। बरेली-मथुरा नेशनल हाइवे बनाने की तैयारियां और तेज हो गई हैं। एनएचएआई की ओर से वन विभाग को एक पत्र भेजा गया है। उसके तहत वन विभाग के कर्मचारियों ने बरेली-मथुरा हाइवे किनारे खड़े पेड़ों की गिनती शुरू कर दी है। यह गिनती पूरी होने के बाद पेड़ों की कटान शुरू की जाएगी।

यह नेशनल हाइवे चार टुकड़ों में बन रहा है। पहले टुकड़े में मथुरा से लेकर हाथरस तक निर्माण भी शुरू हो गया है। दूसरे टुकड़े में हाथरस से लेकर कासगंज और तीसरे टुकड़े में बदायूं जिला आ रहा है। इसमें कासगंज जिले की सीमा से लेकर बरेली रोड पर ग्राम चंदन नगर खरैर तक का हिस्सा लिया गया है। बताया जा रहा है कि हाइवे किनारे कितनी बिल्डिंग या दुकानें हैं, उन्हें चिह्नित करने का काम पहले से शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले एनएचएआई ने वन विभाग को पत्र भेजकर हाइवे किनारे पेड़ों की संख्या पता करने और उनके कटाने को लिखा। इस पर वन विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों को लगाकर पेड़ों की गिनती शुरू करा दी है। बाद में यह पेड़ काट दिए जाएंगें।

एक पेड़ कटेगा, दस पेड़ लगाए जाएंगे

– बरेली-मथुरा नेशनल हाइवे किनारे खड़े पेड़ काटने के संबंध में यह भी बताया जा रहा है कि एक पेड़ काटने के स्थान पर दस पौधे लगाए जाएंगे. अगर हाइवे किनारे एक हजार पेड़ काटे जाएंगे तो वन विभाग चार हजार पौध लगाने का लक्ष्य निर्धारित करेगा।

एनएचएआई की ओर से एक पत्र आया है। उस पत्र के अनुसार बरेली-मथुरा हाइवे किनारे जो पेड़ हैं, उनकी गिनती शुरू करा दी गई है। गिनती पूरी होने के बाद पता चलेगा कि कितने पेड़ हाइवे के लिए काटे जाएंगे। उनकी संख्या के दस गुना पौधे भी लगाए जाएंगे।- अशोक कुमार सिंह, डीएफओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button