बरेली में सड़क पर बर्थडे पार्टी: कार की डिक्की पर काटा केक, युवकों ने तमंचे से की फायरिंग

युवकों ने खुलेआम की फायरिंग
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में कार की डिक्की पर रखकर केक काटने और हवाई फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला सुभाषनगर में पुलिया के पास का बताया गया है। वीडियो में कुछ लड़के सड़क पर जन्मदिन की पार्टी मनाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर रही है।
वायरल वीडियो केवल छह सेकेंड का है। इसमें दिख रहा है कि रात के समय कुछ लड़के मिलकर अपने साथी युवक का जन्मदिन मना रहे हैं। कार की डिक्की पर दो केक रखे हैं। केक काटने से ठीक पहले दो फायर किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ‘टास्क पूरा न किया तो गुंडे मार देंगे’: PUBG में फंसे दो बच्चे घर से भागे, कॉपी में लिखा- आई लव यू मॉम
वीडियो में दिख रहा है कि फायर की आवाज से घुमंतू पशु भाग रहे हैं। सुभाषनगर इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। उनके क्षेत्र का मामला हुआ तो चेहरे पहचान कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



