बरेली

Bareilly News: बीबीए, बीसीए की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी

Connect News 24

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर समेत संबद्ध कॉलेजों में संचालित अलग-अलग पाठयक्रमों में प्रवेश के संबंध में निर्देश जारी हुए हैं। बरेली कॉलेज में बीसीए में प्रवेश के लिए चौथी और बीबीए की तीसरी मेरिट सूची जारी की गई।

बरेली कॉलेज में संचालित स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों के निदेशक प्रो. अनुराग मोहन के मुताबिक बीबीए की दूसरी और बीसीए की तीसरी मेरिट सूची से प्रवेश के बाद रिक्त सीटों के संबंध में क्रमश: तीसरी और चौथी मेरिट सूची जारी की गई है। बीबीए की तीसरी मेरिट सूची में सामान्य श्रेणी की कटऑफ 71.703 से 68.098, सामान्य महिला वर्ग की कटऑफ 64.213 से 42.410, ओबीसी की कटऑफ 67.280 से 65.031, ओबीसी महिला की कटऑफ 63.655 से 62.651 तक है। इस मेरिट सूची के प्रवेश 14 अगस्त यानी सोमवार तक होंगे। बीसीए की चौथी मेरिट सूची में सामान्य श्रेणी की कटऑफ 73.211 से 70.683, सामान्य महिला की कटऑफ 64.008, ओबीसी की कटऑफ 67.485 से 65.894, ओबीसी महिला की कटऑफ 64.826, एससी की कटऑफ 44.172 से 41.943 तक है। इस मेरिट सूची के प्रवेश 15 अगस्त तक होंगे। प्रवेश कॉलेज के पोर्टल पर ऑनलाइन होंगे। इसके बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए नई मेरिट सूची जारी होगी।

रुहेलखंड विवि में पीजी डिप्लोमा पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए मांगे आवेदन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के रीजनल इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट ने एमए इकोनॉमिक्स में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए विभाग में पहुंचकर या मेल आईडी से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा एडवांस्ड सोशल साइंस एंड ह्यूमनिटीज फैकल्टी के डिपार्टमेंट ऑफ एडल्ट, कॉन्टीन्यूइंग एजुकेशन एंड एक्सटेंशन की ओर से वुमेन एंपॉवरमेंट एंड डेवलपमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट में पीजी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button