Pilibhit News: शिवानी, शालिनी और कामनी ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:17 PM IST
पूरनपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी-मेरा देश विषय पर पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता हुई। पोस्टर में शिवानी शर्मा, स्लोगन में शालिनी और कामनी शर्मा ने बाजी मारी। बाद में छात्राओं ने जागरूकता रैली भी निकाली।
प्रतियोगिता में कॉलेज की कई छात्राओं ने भाग लिया। स्लोगन प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई। सीनियर वर्ग में शालिनी ने पहला, प्रिया कश्यप ने दूसरा, प्रिया यादव ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में कामिनी शर्मा पहले, महनूर बी दूसरे, साजरा बी तीसरे स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी शर्मा पहले, मुस्कान बी दूसरे और प्रियंका देवी तीसरे स्थान पर रहीं।