बदायूं

Budaun News: शिक्षकों ने समस्याओं को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sun, 13 Aug 2023 11:41 PM IST

Teachers submitted memorandum to MLA regarding problems

पूरनपुर में विघायक बाबूराम पासवान को ज्ञापन देते ​शिक्षक । संवाद

पूरनपुर। प्राथमिक शिक्षकों की रविवार को ब्लाॅक में हुई बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के बाद शिक्षकों ने विधायक बाबूराम पासवान को 18 सूत्री ज्ञापन सौंपा।

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष सूर्य प्रकाश गंगवार और तहसील प्रभारी संतोष कुमार पासवान के नेतृत्व में शिक्षकों ने विधायक के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाल करने, स्कूलों में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति कर तैनाती करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने, माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की भांति विद्यालय में शिक्षण कार्य पांच घंटे करना आदि मांगें शामिल थीं । ज्ञापन में समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में मंत्री विमल कुमार, मोहम्मद फुरकान, अर्जुन सिंह गंगवार, पूरनलाल, विवेक, लोकेंद्र सिंह, आदि शिक्षक थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button