बदायूं

Budaun News: घर में घुसकर महिला को पीटा, हाथ टूटा

Connect News 24

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरावन नगला में एक पक्ष के लोगों ने रुपये के लेनदेन में पड़ोसी के घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। महिला और उसके ससुर की पिटाई कर दी। पिटाई से महिला का हाथ टूट गया। मुरावन नगला निवासी नेतराम सिंह और मुलायम सिंह के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर पिछले दिनों विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद मुलायम और उसके परिजन लाठी-डंडे लेकर नेतराम के घर में घुस गए। उस वक्त नेतराम घर पर नहीं था। आरोपियों ने शकुंतला देवी और उसके पति विक्रम की जमकर पिटाई की।

लोगों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर घर से निकल कर भाग गए। पिटाई से शकुंतला का हाथ टूट गया। विक्रम भी लहूलुहान हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों घायलों का मेडिकल कराके आरोपी मुलायम सिंह, उसके भाई केशव और मां संतोषी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button