बदायूं
Budaun News: कक्षा नौ की छात्रा को ले गया बस्ती का युवक
बदायूं। बस्ती जिले का एक युवक सिविल लाइंस इलाके से कक्षा नौ की छात्रा को ले गया। छात्रा अपने बाबा के छोटे भाई के साथ रह रही थी। बाबा के छोटे भाई जिले में सरकारी विभाग में कार्यरत हैं।
छात्रा यहां एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ रही है। वह दस अगस्त को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, तब से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। आरोप है कि वह बस्ती जिले के एक युवक से बात करती थी। वही छात्रा को अपने साथ ले गया है। छात्रा भी मूलरूप से बस्ती जिले की रहने वाली है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद



