पीलीभीत

Pilibhit News: सांड से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

Connect News 24

Bike collided with bull, youth died, partner injured

नितिन का फाइल फोटो ।

बीसलपुर। मोहम्मदी से अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे दो युवकों की बाइक रविवार देर रात कांशीराम कॉलोनी के पास सांड से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंबीर रूप से घायल हो गया। हादसे में सांड की भी मौत हो गई।

मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी नितिन (35) रविवार को लखीमपुर के कस्बा मोहम्मदी में एक परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। देर रात नितिन बाइक से अपने मित्र बिलसंडा के ईंटगांव निवासी विशाल गुप्ता के साथ लौट रहे थे। रात लगभग 10:30 बजे नगर में कांशीराम कॉलोनी के पास अचानक सांड़ बाइक के सामने आ गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टर ने नितिन को मृत घोषित कर दिया। घायल विशाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घर वाले विशाल को जिला अस्पताल की बजाय बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए। हादसे के बाद से नितिन के घर कोहराम मचा है। पिता किशोर सिंह, मां मंजू सिंह, पत्नी प्रियंका सिंह, भाई प्रमेश सिंह और बहन निधि का रो-रोकर बुरा हाल है। नितिन का दो वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था।

नितिन का फाइल फोटो ।

नितिन का फाइल फोटो ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button