शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एसडीएम कार्यालय का बहिष्कार 30 अगस्त तक किया स्थगित

Connect News 24

तिलहर। बार एसोसिएशन के महासचिव अधिवक्ता नरेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि एसडीएम न्यायालय का होने वाला बहिष्कार एसडीएम से हुई वार्ता के बाद 30 अगस्त तक स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि लंबित फाइलों का निस्तारण न होने के कारण अधिवक्ताओं ने 12 अगस्त से एसडीएम न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय लिया था। सोमवार को प्रशासनिक एसडीएम से हुई अधिवक्ताओं की बातचीत में एसडीएम ने लंबित वादों का निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया है। इसको लेकर होने वाला बहिष्कार 30 अगस्त तक स्थगित कर दिया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button