Independence Day 2023: आजादी का जश्न मनाने को सज-धजकर शहर हुआ तैयार, पीलीभीत में बिखरी तिरंगे की छटा

शहर के चौराहे पर की गई सजावट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में आजादी का जश्न मनाने के लिए शहर के सभी दफ्तरों को सजाया गया है। पार्कों को भी रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। सजावट सूर्यास्त होते ही देखते बन रही थी। इसके अलावा शहीद पार्क में भी बेहतर व्यवस्था की गई है। पुलिस लाइन में जश्न को लेकर तैयारियों शाम तक पूरा किया जाता रहा। बाजार में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम देखी जा रही है।
आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। इस बार आजादी के जश्न में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को शामिल किया गया है। इसको लेकर बीते कई दिनों से जिले में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था। इधर शासन से मिले निर्देशों पर आजादी का जश्न मानने के लिए सरकारी, अर्द्धसरकारी, स्कूलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कार्यालयों के साथ ही जिले के पार्क और अन्य स्थानों पर सजावट की गई है।
ये भी पढ़ें- दिल दहला देने वाली वारदात: बेटी को कंधे पर बैठाकर जा रहा था पिता, हमलावर आया और सिर में मार दी गोली
शहर के पार्कों को काफी आकर्षक ढंग से झालरों से सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइटें रात में सभी को आकर्षित कर रही हैं। शहर के नौगवां चौराहा, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा,यशवंतरी देवी मंदिर तिराहा और नकटादाना को सजाया गया है। इसके अलावा शहीद पार्क को भी तैयार किया गया है। यहां पर ध्वजारोहण किया जाएगा। एकता सरोवर में सेनानियों के नाम का शिलापट लगाया गया है। प्रशासन की ओर से मंगलवार को होने वाले ध्वजारोहण की पूरी तैयारी की गई है।



