Budaun News: शिविर में 55 गर्भवती महिलाओं का हुआ चेकअप

बिल्सी सीएचसी पर शिविर में महिलाओं का परीक्षण करती टीम। संवाद
बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं अल्ट्रासाउंड के बाद दवाइयां दी गईं। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चारु वार्ष्णेय ने गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रहने के तरीके भी बताए। स्वास्थ्य संबंधित जांच भी की गई।
डॉ चारू वार्ष्णेय ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व योजना के तहत प्रत्येक माह की एक, नौ, 16 एवं 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क शिविरों का आयोजन किया जाता है। जिसमें अल्ट्रासाउंड से लेकर खून की सभी जांच कराईं जाती हैं ताकि गर्भवती महिलाओं का प्रसव सुरक्षित ढंग से हो सके।
55 से अधिक गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर शिविर का लाभ लिया। इस मौके पर डाॅ.प्रगति शर्मा, शशिवाला, सुमन शर्मा, अमृता, प्रतीक्षा समेत कई स्टाफ नर्स भी मौजूद रहीं। संवाद