शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बुजुर्ग के अपहरण में दो पर केस दर्ज

Connect News 24

शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया चकझाऊ निवासी केसराम का अपहरण हो गया। सूचना पर पुलिस ने पूरी रात तलाश किया। सुराग न लगने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। सुबह में केसराम खुद ही अपने घर पर पहुंच गए।

केसराम मंगलवार की शाम छह बजे खेत पर नहर के पार गायों व सांडों को भगाने गए थे। उनके वापस न आने पर परिजन को चिंता हुई। उन्होंने पुलिस को पिता के अपहरण की सूचना दी। सीओ सदर अमित चौरसिया ने निगोही पुलिस को दौड़ाया। केसराम के पुत्र निर्देश कुमार ने दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

पुलिस ने सुखविंदर और रतन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच को शुरू कराया। बुधवार की सुबह छह बजे केसराम परिजनों को मिल गए। उन्होंने परिजनों को दोनों पर अपहरण करने की बात बताई। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि अपहरण की घटना संदिग्ध है। पीड़ित के बयान दर्ज कर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button