बदायूं

Budaun News: पुरुष वर्ग में तस्लीम, महिला में हर्षी रही विजेता

Connect News 24

बदायूं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में पुरुष व महिला वर्ग में दौड़ प्रतियोगिता आयोजन की गई। ओपन पुरुष दौड़ पांच किलोमीटर की व ओपन महिला दौड़ तीन किलोमीटर की रही। पुरुष वर्ग में तस्लीम व महिला वर्ग में हर्षी प्रथम रहीं।

प्रतियोगिता के बाद राष्ट्रध्वज भी फहराया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि पुरुष वर्ग विजेताओं में प्रथम स्थान पर तस्लीम, द्वितीय पर अजय कुमार, तृतीय पर अमन कश्यप, चतुर्थ पर अंकित, पंचम पर मनीष और महिला वर्ग विजेताओं में प्रथम पर हर्षी, द्वितीय पर खुशबू, तृतीय पर रिहाना, चतुर्थ पर ताप्ती, पंचम पर रिंकी रहीं। विजेता खिलाडियों को धीरपाल कश्यप एवं योगेंद्र सिंह सहायक जिला कमांडेंट ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर उप क्रीडा अधिकारी नाजिया बेगम मौजूद रहीं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button