बरेली
‘इंस्पेक्टर करते हैं गंदी हरकत’: डिप्टी सीएम पाठक को भेजी गई चिट्ठी, अजीबो-गरीब शिकायत की सामने आई असलियत

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बरेली के एक थाना प्रभारी को गंभीर बीमारी बताकर और उनके चरित्र पर सवाल उठाते हुए एक पत्र उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को भेजकर अजीबो-गरीब शिकायत की गई। पत्र सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसएसपी ने जांच कराई तो पता लगा कि ऐसा उनकी छवि खराब करने के लिए किया गया। पुलिस आरोपी का पता लगा रही है।


