शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया
शाहजहांपुर। खुदागंज पुलिस ने पांच माह से वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह धोखाधड़ी के मामले में वांछित था। पुलिस उसकी काफी समय से तलाश कर रही थी।
22 फरवरी 2023 को थाना क्षेत्र के गांव दियारिया निवासी तेजपाल की पत्नी नारायनी देवी ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी रमनपाल निवासी पुलभट्टा नई बस्ती थाना पुलभट्टा जिला ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड को पकड़ लिया। संवाद

