रामपुर

Rampur News: महिला डिग्री कॉलेज में तीसरी मेरिट जारी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Sat, 19 Aug 2023 01:42 AM IST

रामपुर। स्नातक में खाली रह गईं सीटों को भरने के लिए शहर के राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई। बीएससी बाॅयो वर्ग में सामान्य वर्ग की कटऑफ 66.2 प्रतिशत पर है।

ओबीसी की 60 और एससी वर्ग की कटऑफ 39 प्रतिशत पर लगी है। कॉलेज में छात्र-छात्राएं दाखिला लेने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में एक दिन पहले तीसरी मेरिट जारी की गई थी। इन पर दाखिले के लिए प्रवेश समिति की ओर से छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपा अग्रवाल ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 31 अगस्त तक दाखिले होंगे। बिलासपुर व स्वार के राजकीय डिग्री कॉलेजों में तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले 20 अगस्त तक किए जा रहे हैं। दोनों कॉलेज में 150 सीटें खाली रह गई हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button