रामपुर

Rampur News: कोसी नदी में डूबे किशोर का शव मिला

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Sat, 19 Aug 2023 01:39 AM IST

दढ़ियाल। बृहस्पतिवार को कोसी नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव 24 घंटे बाद थाना अजीम नगर क्षेत्र के पसियापुरा के जंगल में बरामद हुआ। पीएसी की बाढ़ राहत टीम शव लेकर दढ़ियाल पहुंची तो परिजन बिलख पड़े।

नगर के मोहल्ला गड्ढा कालोनी निवासी इस्माइल का 16 वर्षीय पुत्र आदिल बृहस्पतिवार को दो साथियों उस्मान और शुएब के साथ कोसी नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह पानी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस प्रशासन ने गोताखोर बुलाकर शुक्रवार तक तलाशी अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे स्थानीय पुलिस को उसका का शव थाना अजीम नगर क्षेत्र के ग्राम पसियापुरा के जंगल में कोसी नदी के किनारे मिला। आदिल की मौत से परिजनों का रोते-रोते हाल बुरा है। बेटे के गम में मां कई बार बेहोश हो गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button