Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर कांवड़िया की मौत, जल भरने कछला गंगा घाट जा रहा था

मृतक के परिजन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के बिनावर क्षेत्र में बरेली-बदायूं हाईवे पर शुक्रवार रात 22 वर्षीय कांवड़िया राजकुमार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मौत हो गई। वह अपने जत्थे के साथ जल भरने बरेली से कछला गंगा घाट रहा था। तभी रास्ते में करतोली गांव के नजदीक झपकी आने पर वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिर गया। साथियों ने उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।
कांवड़िया राजकुमार बरेली जिले में फतेहगंज पश्चिमी का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10 बजे राजकुमार अपने गांव के कांवड़ियों के साथ जत्थे में कछला गंगा घाट जल भरने जा रहा था। बताते हैं कि वह ट्रॉली पर अगले हिस्से में बैठा था। उसका जत्था बरेली-बदायूं हाईवे पर करतोली गांव के नजदीक पहुंचा था। तभी अचानक उसको झपकी आ गई। इससे राजकुमार ट्रॉली के आगे गिर गया। जब तक कांवड़ियों को इसकी जानकारी हुई, तब तक ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।
ये भी पढ़ें- बरेली शीशगढ़ प्रकरण: दोनों ओर से हो रहे थे कमेंट, 40 घंटे में माहौल नहीं भांप पाई पुलिस… बिगड़ गया माहौल



