बदायूं

Budaun News: अब स्कूलों में चलेगा ऑपरेशन नेलकटर

Connect News 24

विद्यार्थियों के स्वच्छ यूनिफॉर्म में आने के लिए किया जाएगा प्रेरित

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। अब विद्यालयों में स्वच्छता के संबंध में रोजाना कविता का पाठ होगा। साथ ही ऑपरेशन नेलकटर चलाया जाएगा। इसके तहत रोजाना बच्चों के हाथों को चेेक किया जाएगा। साथ ही जिनके नाखून बढ़े हुए हैं उनको काटा जाएगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती ने बताया कि शासन ने निर्देश दिए हैं कि अब विद्यालयों में रोजाना छात्र-छात्राओं को स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही स्वच्छता के संबंध में एक निर्धारित कविता रोज सुनाई जाए। साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया जाए कि वे नाखून काटकर और स्वच्छ यूनिफॉर्म में प्रतिदिन स्कूल आएं।

उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है, वे विद्यालयों में अपने स्तर से 10 नेलकटर खरीदकर रखें। जिन छात्र-छात्राओं के नाखून बढ़े हैं, उनका काटा जाए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button