Budaun News: शीर्ष शोधार्थियों की सूची में डॉ. सचिन शामिल

डॉ सचिन राघव।
बदायूं। दुनिया के विश्वविद्यालयों व उच्च शोध संस्थानों में रिसर्च कर रहे शीर्ष शोधार्थियों की सूची अमेरिका की स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ने जारी की है। इसमें राजकीय महाविद्यालय में कार्यरत आईआईटी बीएचयू के रिसर्च फेलो रहे डॉ. सचिन राघव को स्थान प्राप्त हुआ है। जिस पर राजकीय महाविद्यालय में हर्ष व्यक्त किया गया है।
राजकीय महाविद्यालय में गणित विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में विगत तीन वर्षों से सेवा दे रहे डॉ. सचिन राघव के शोध पत्र दुनिया के शीर्ष ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय रिसर्च जनरल में प्रकाशित हुए। जिसकी समीक्षा विश्व स्तर पर हुई। उसी के आधार पर उनका नाम इस सूची में शामिल किया गया है।
प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि सचिन राघव महाविद्यालय के अनमोल रत्न हैं। जो बदायूं का नाम दुनिया में रोशन कर रहे हैं। राजकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. एसपी खरे, डॉ. प्रमोद कुमार वार्ष्णेय, डॉ. दिलीप कपूर, डॉ. धीरेंद्र, डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. परवेज शमीम के साथ कॉलेज में तैनात डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. अनिल कुमार आदि ने डॉ. सचिन का नाम सूची में शामिल होने पर हर्ष जताया।