रामपुर

Rampur News: आईजीआरएस के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Wed, 23 Aug 2023 12:47 AM IST

शाहबाद। आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत का समय से निस्तारण नहीं करने वालों पर अब कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेते हुए बैठक की और निस्तारण करने में लापरवाही बरतने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।

मंगलवार को तहसील में एसडीएम सुनील कुमार व तहसीलदार राकेश कुमार सोनी ने लेखपालों के साथ बैठक की। इसमें एसडीएम ने लेखपालों को निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों का समय से निस्तारण होना चाहिए। वहीं तहसीलदार ने कहा कि फर्जी निस्तारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायतों को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ नरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button