शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गर्रा नदी पुल का पिलर गिरा

Connect News 24

Pillar of Garra river bridge fell

कटरा बीसलपुर रोड पर बन रहे भुंडी घाट  पुल का छतिग्रस्त हिस्सा। संवाद

संबंधित निर्माण एजेंसी के ठेकेदार ने घटना को दबाने का किया प्रयास

ग्रामीणों के वीडियो वायरल करने पर अधिकारियों तक पहुंची जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। कटरा-बीसलपुर मार्ग पर गर्रा नदी पर भुंडी घाट पर निर्माणाधीन पुल का एक पिलर अचानक गिर गया। ग्रामीणों ने घटनास्थल का वीडियो वायरल कर दिया। पिलर गिरने की जानकारी अधिकारियों तक पहुंचने पर संबंधित एजेंसी से रिपोर्ट तलब की गई है।

खुदागंज क्षेत्र में कटरा-बीसलपुर पर भारत सरकार की ओर से एक एजेंसी के माध्यम से भुंडी घाट पर गर्रा नदी के ऊपर करीब आठ सौ मीटर लंबे पुल का करीब एक साल पहले से निर्माण हो रहा है। सोमवार शाम को अचानक पुल का एक पिलर क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। इस मामले को संबंधित निर्माण एजेंसी ने दबाने का प्रयास किया। गिरे हुए पिलर को जेसीबी और क्रेन के माध्यम से दबा दिया गया।

इसी दौरान किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंच गई। निर्माण होने से पहले की पुल का पिलर गिरने से उसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर दिया है। इस मामले में अब प्रशासन ने संबंधित मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं और मामले की रिपोर्ट मांगी गई है।

कटरा-बीसलपुर मार्ग पर भुंडी घाट पर पुल का पिलर गिरने की जानकारी हुई हैै। इस मामले में संबंधित निर्माण एजेंसी से रिपोर्ट मांगी है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

– संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button