शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमाें के साथ हुआ आगाज

Connect News 24

गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शाम को भजन और गजल संध्या हुई

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। क्रिएटिव आर्ट ग्रुप के शाहजहांपुर महोत्सव का बृहस्पतिवार को गांधी भवन में आगाज हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शाम को भजन व गजल संध्या का आयोजन हुआ।

महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर व विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, नगर आयुक्त संतोष शर्मा, एडीएम प्रशासन संजय पांडेय, एसडीएम सदर सौरव गुप्ता तथा व्यापारी नेता सचिन बाथम ने संयुक्त रूप से किया।

इसके बाद लीड काॅन्वेंट, ऑल सेंट्स स्कूल व दून इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इंटर काॅलेज स्तरीय समूह नृत्य प्रतियोगिता में सेंट्स पाल इंटर कॉलेज की टीम विजेता तथा मसूरी इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता रहा।

निर्णायक मंडल में डाॅ. नमिता किशोर, नेहा यादव व नलिनी ओमर रहीं। द्वितीय पाली में महापौर अर्चना वर्मा, भाजपा के मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ता का सम्मान किया। गजल और भजन संध्या में गायक मानक दास, मोहम्मद अजीज ने समा बांध दिया। देवराज सिंह देवा ने मिमिक्री तथा गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस मौके पर हरिशरण वाजपेयी, विक्रांत बखिया, नेहा यादव सक्सेना, डीके सक्सेना, दिलीप गुप्ता, अखिल गुप्ता, अंशिका, दिव्यांशी, दिलीप, नरेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button