रामपुर
Rampur News: मतदान संपन्न होने तक सील रहेगी उत्तराखंड की सीमा
रामपुर। निकाय चुनाव को लेकर होने वाले मतदान के लिए बृहस्पतिवार को उत्तराखंड से लगने से वाली सीमा सील रहेगी। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि उत्तराखंड से बिलासपुर, स्वार और टांडा तहसील की लगती है। सीमा को सील कर दिया है। मतदान संपन्न होने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि हाईवे पर ट्रैफिक पर कोई रोक नहीं रहेगा। हाईवे सहित अन्य सड़कों पर ट्रैफिक के चलने पर कोई रोक नहीं है। एसपी ने बताया कि जिले की जो सीमा मुरादाबाद और बरेली से लगती है वहां भी जांच की जाएगी।