Bareilly News: चिकन रोल में स्वाद न आने पर कारीगर की गोली मारकर हत्या, कार सवार हमलावर फरार

पुलिस अधिकारियों ने किया मौका मुआयना
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके प्रियदर्शनी नगर में बुधवार रात पौने 11 बजे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सफेद इनोवा में चिकन रोल स्टॉल पर आए दो लोगों ने चिकन रोल का स्वाद खराब बताकर 52 साल के कारीगर नसीर के चेहरे पर गोली मार दी और फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
एकता नगर निवासी अंकुर सबरवाल बीडीए दफ्तर के पास पंजाबी कबाब कॉर्नर नाम से स्टॉल लगाते हैं। उन्होंने बताया कि रात साढ़े दस बजे इनोवा कार से दो लोग आए। चिकन रोल का ऑर्डर दिया। उनके कर्मचारी नसीर ने कार में बैठे लोगों को रोल दिए। थोड़ी देर बाद वे स्वाद खराब बताकर गालियां देने लगे।



