Budaun News: भाजपा ने 12 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, टिकट न मिलने पर की थी बगावत

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निकाय चुनाव में बगावत करने वालों को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बदायूं जिले के 12 कार्यकर्ता और पदाधिकारी निकाय चुनाव में मनमाफिक टिकट न मिलने से नाराज थे। इससे उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ ही बगावत कर दी थी। इससे सभी को छह साल तक के लिए भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है।
भाजपा ने 23 अप्रैल को नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। उसी समय से बागी सामने आना शुरू हो गए थे। बागी नेताओं ने नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन भी कराया।
इन नेताओं ने की थी बगावत
बिसौली नगर पालिका परिषद से अशोक वार्ष्णेय, मोहित गुप्ता (मोनू महाजन), नगर पंचायत उसावां से प्रियंका चौहान, मनोज कुमार गुप्ता, नगर पंचायत वजीरगंज से शंकुतला वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, नगर पंचायत गुलड़िया से प्रतिभा पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह और नगर पंचायत कछला से बूथ अध्यक्ष दिनेश लौनिया, बूथ अध्यक्ष किशन पाल कश्यप, मुकेश कश्यप ने बगावत की थी।