पीलीभीत

Pilibhit News: डीसीएम और दीवार के बीच फंसने से चालक की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 26 Aug 2023 12:43 AM IST

बिलसंडा। गांव पहाड़गंज में डीसीएम और दीवार के बीच फंस जाने से चालक की मौत हो गई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के गांव पहाड़गंज में कुछ लोग बाहर से जानवर खरीद कर डीसीएम में लोड कर पहाड़गंज लाए थे। डीसीएम नासिर (35) निवासी नानपुर कोतवाली गढ़मुक्तेस्वर चला रहा था। शुक्रवार तड़के तीन बजे करीब डीसीएम पहाड़गंज पहुंची। ढलान पर खड़ी डीसीएम अचानक पीछे जाने लगी तो चालक लियाकत ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी बीच डीसीएम दीवार से टकरा गई। इससे चालक दीवार और डीसीएम के बीच फंस गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button