Rampur News: सीएमओ के निरीक्षण में मिली थी सफाई व्यवस्था ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:31 PM IST
शाहबाद। अस्पताल में सीएमओ के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था ठप मिलने के बाद चिकित्साधीक्षक ने स्टाफ नर्सों के साथ बैठक कर परिसर में सफाई व्यवस्था को लेकर चेतावनी दी। बीते रविवार को सीएमओ डॉ.एसपी सिंह ने शाहबाद सीएचसी का अचानक निरीक्षण कर लिया था।
निरीक्षण के दौरान जच्चा-बच्चा कक्ष और परिसर में सफाई व्यवस्था ठप मिली थी। जिस पर सीएमओ आक्रोशित हो गए थे। सीएचसी शाहबाद में सफाई व्यवस्था दुरूस्त और चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से नवागत चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके चंदेल ने स्टाफ नर्सों के साथ बैठक की। बैठक में साफ तौर पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी की मॉनिटरिंग स्टाफ नर्स स्वयं करें। ताकि जच्चा-बच्चा केंद्र में कोई भी अव्यवस्थाएं न मिले। इसके बाद भी सफाई में लापरवाही मिली, तो स्टाफ नर्स और सफाई कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।
पटवाई के प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके चंदेल द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पीएचसी की एक ओर की दीवार गिरी मिली। जिस कारण पीएचसी में गंदगी का अंबार मिला। चिकित्साधीक्षक डॅ.आरके चंदेल ने बताया दीवार गिरने से असामाजिक तत्व अंदर घुस आते हैं, और बुरी तरह से गंदगी फैला रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट सीएमओ को पूर्व में भेज दी गई है। इस दौरान चिकित्साधीक्षक ने कोल्ड चैन का भी निरीक्षण किया। कोल्ड चैन का रख-रखाव ठीक-ठाक मिला। जबकि डॉक्टर मनोज कुमार ओपीडी करते पाए गए।

