रामपुर

Rampur News: एसडीएम के निरीक्षण में एमडीएम की गुणवत्ता की खुली पोल, नाराज़गी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Sat, 26 Aug 2023 11:30 PM IST

शाहबाद। शनिवार को एसडीएम के निरीक्षण में एमडीएम के गुणवत्ता की पोल। एमडीएम की खराब गुणवत्ता देखकर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। एसडीएम सुनील कुमार रूटीन निरीक्षण के तहत शाहबाद ब्लॉक के बंदार गांव के परिषदीय स्कूलों में पहुंचे तो वहां एक स्थान पर मिड-डे मील समय पर तैयार नहीं पाया गया।

रसोइया ने बताया कि चावल उन्हें देर से मिले है। जिस कारण बच्चों को विलंब के साथ एमडीएम मिला। इसके बाद उन्होंने चतरपुर गांव के प्राइमरी स्कूल की जांच की। वहां मिड-डे-मील तैयार करने में ही खेल पकड़ा गया। एमडीएम की गुणवत्ता खराब पाई गई। एसडीएम ने बताया कि मेन्यु के अनुसार शनिवार को सोयाबीन की सब्जी और चावल बच्चों देने थे लेकिन सब्जी में सोयाबीन नहीं डाला गया था। सिर्फ आलू की सब्जी बनाई गई थी। सब्ज़ी में बेहिसाब पानी था। जिसकी गुणवत्ता काफी खराब पाई गई। एसडीएम ने प्रधान को तलब किया गया तो उन्होंने बताया कि सोयाबीन की बड़ी में सूंड़ी हो गई थीं। इसलिए सिर्फ आलू की सब्जी बनवा दी गई थी। एसडीएम ने एमडीएम की गुणवत्ता पर नाराजगी जाहिर की और शनिवार के मिड-डे मील का पचास फीसदी भुगतान काटने के आदेश दिए गए हैं। एसडीएम ने यह भी कहा कि मिड-डे मील की क्वालिटी से समझौता नहीं किया जाएगा। वह समय-समय पर स्कूल चेक करेंगे। जहां भी कमी पाई जाएगी, वहां आवश्यक कार्रवाई करेंगे। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व में भी एमडीएम की गुणवक्ता पर सवाल खड़े हुए है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button