शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कांवड़ियों की संख्या में कमी, बसों को चलाने की अनुमति

Connect News 24

Reduction in the number of Kanwaris, permission to run buses

जलालाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर याकूबपुर तिराहे पर तैनात पुलिस।

रूट डायवर्जन : सिर्फ ट्रक, डीसीएम के चलाने पर रहा प्रतिबंध

संवाद न्यूज एजेंसी

जलालाबाद। सावन माह में अब कुछ दिन ही शेष रहने से कांवड़ियों की संख्या काफी कम हो गई है। इस कारण वाहनों के आवागमन को लेकर प्रशासन ने शनिवार को नरमी बरती और शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद के बीच अनुबंधित और ई-बसों की आवाजाही होती रही। यही नहीं बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर भी ट्रकों को छोड़कर सरकारी बसें व अन्य वाहन चलते रहे।

सोमवार को शिव जी को जल चढ़ाने की महत्ता के कारण सप्ताह में शनिवार से सोमवार तक कांवड़ ले जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रहती है। इसी वजह से प्रशासन ने शुक्रवार से सोमवार तक रूट डायवर्जन का निर्णय लिया था। दूसरे सावन की शुरुआत से ही कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई।

इसके बाद प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव कर बीते बृहस्पतिवार से शाहजहांपुर रोड के साथ बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर भी भारी वाहनों के साथ सरकारी बसों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया। करीब एक सप्ताह तक यही व्यवस्था लागू रही। लेकिन अब शुक्रवार के बाद शनिवार को भी कांवड़ लेकर गोला जाने वालों की संख्या काफी कम रहने के कारण प्रशासन ने वाहनों के आवागमन पर छूट देनी शुरू कर दी।

शनिवार को दोनों रूट पर सरकारी बस सेवा बहाल रही, लेकिन ट्रक व डीसीएम दोनों रोड पर प्रतिबंधित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के कहना है कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर उन्हें सुरक्षा और किसी तरह की परेशानी से बचाने के लिए रूट डायवर्जन पर फिर सख्ती शुरू हो सकती है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button