रामपुर

Rampur News: एसडीएम और एसडीओ के आश्वासन भी नहीं माने किसान, धरना जारी

Connect News 24

रामपुर। बिजली समेत कई मांगों को लेकर शाहबाद बिजलीघर पर धरने दे रहे किसानों को रविवार को एसडीएम और एसडीओ के समझाने के बाद भी किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे और तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। भाकियू टिकैत के प्रदेश सचिव दरियाव सिंह के नेतृत्व में बिजली की समस्या समेत कई मांगों को लेकर लगातार तीन दिन से शाहबाद बिजलीघर पर धरने पर बैठे हैं। रविवार को एसडीएम सुनील कुमार और एसडीओ महेंद्र सिंह धरनस्थल पर पहुंचे और किसानों को समझाने के बाद धरना समाप्त करना के लिए कहा। लेकिन किसानों ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। किसानों का आरोप है कि ओवरलोडिंग में किसानों को गलत नोटिस भेजे जा रहे हैं। साथ ही राणा शुगर चीनी मिल पर बकाया 14 करोड़ रुपये का भुगतान कराने की मांग की। भरतपुर गांव में बस्ती के बीच से 11 हज़ार की हाईटेंशन लाइन को हटवाने की मांग धरने में उठाई गई। आरोप लगाया कि इस हाईटेंशन लाइन से हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस धरने में प्रदेश सचिव दरियाव सिंह, ज़िला सचिव नावेद खान, युवा जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, डॉक्टर फूल सिंह, खुशीराम यादव, रामदास मौर्य, प्यारेलाल, प्रमोद यादव, सुरजीत सागर, फौजी बुंदू, प्रमोद कुमार यादव आदि रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button