रामपुर

Rampur News: ग्राम प्रधान को हनीट्रैप में फंसाने वाली महिला गैंगस्टर गिरफ्तार

Connect News 24

रामपुर। फोन कॉल के जरिये मुरादाबाद के एक प्रधान को अपनी बातों में फंसाकर उसे घर बुलाकर अश्लील वीडियो बनाने के मामले फरार चल रही महिला गैंगस्टर जोहरा उर्फ महक को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने जोहरा की बहन सीमा और एक अन्य को पहले ही जेल भेज चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। गंज थाने में छह अगस्त 2022 को मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रधान ने रामपुर पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया था। प्रधान का आरोप था कि नानकार गांव निवासी सीमा व जोहरा दोनों बहनें हैं। दोनों उसे अक्सर फोन किया करती थीं। फोन पर वह बातों में फंसाकर व्यापार करने का ऑफर दिया।

प्रधान का कहना था कि उसे फोन कर रामपुर बुलाया, जहां उसे वे लोग घर ले गए। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर अश्लील वीडियो बना लिया। होश में आने के बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उक्त अश्लील वीडियो वायरल न करने के नाम पर उससे दो लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि उसके साथियों ने फर्जी एसओजी का सिपाही भी था। पुलिस ने इस मामले में सीमा व जोहरा के साथ ही एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने सीमा व एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि जोहरा फरार हो गई थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की थी। इस मामले में शहर के मुहल्ला अस्तबल स्थित शुतुरखाना मूल निवासी नानकार निवासी जोहरा उर्फ महक को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। गंज थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि इस मामले में हनी ट्रैप का मामला दर्ज करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। जोहरा पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button