Rampur News: प्रतियोगिता के लिए छह जोन में बांटा रामपुर
रामपुर।
शहर के राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज के मैदान में जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपदीय एथलेटिक्स क्रीड़ा समारोह के लिए क्रीड़ा समिति बनाई गई, जिसमें जिले को छह जोन में बांटा गया।
रामपुर सदर जोन में संयोजक बालक वर्ग में राजकीय हामिद इंटर कॉलेज, संयोजिका बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किला को शामिल किया। जोन संयोजक शाहबाद बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज शाहबाद, बालिका वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज शाहबाद को शामिल किया। इसी तरह मिलक बालक वर्ग में हीरा इंटर कॉलेज मेहंदीपुर, बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज धमोरा को शामिल किया। जोन बिलासपुर बालक वर्ग गुरु नानक इंटर कॉलेज बिलासपुर, बालिका वर्ग में डीएवी कन्या इंटर कॉलेज बिलासपुर को शामिल किया। जोन स्वार में बालक वर्ग राजकीय इंटर कॉलेज स्वार व बालिका वर्ग में राज के बालिका इंटर कॉलेज स्वार को शामिल किया। जोन टांडा में बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज टांडा, बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज बादली टांडा को शामिल किया है।
जनपदीय शैक्षिक युवा क्रीड़ा समारोह के आयोजन के लिए संयोजक बालक वर्ग राजकीय इंटर कॉलेज सैंजनी नानकार, सह संयोजक चौधरी जमना दास इंटर कॉलेज माटखेड़ा, संयोजिका बालिका वर्ग राजकीय जुल्फिकार कन्या इंटर कॉलेज रामपुर, रेशम प्यारी इंटर कॉलेज मिलक को बनाया गया है। इस सत्र में जिले में होने वाली खेल गतिविधियों के बारे में गतिविधियों के बारे में जनपदीय खेल प्रभारी अरविंद भास्कर ने सभी को अवगत कराया। अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने सभी प्रधानाचार्य एवं व्यायाम शिक्षकों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विद्यालय में दो-दो खेलों में बालक-बालिकाओं का प्रतिभाग अवश्य कराएं।