रामपुर

Rampur News: जमीनों के सर्किल रेट पर आपत्तियां दर्ज करने का काम शुरू

Connect News 24

Rampur News:जमीनों के सर्किल रेट पर आपत्तियां दर्ज करने का काम शुरू – Objections Came On The Circle Rate Of Land – Rampur News










Objections came on the circle rate of land





रामपुर। जमीनों के प्रस्तावित सर्किल रेट पर आपत्तियां दाखिल करने का काम शुरू हो गया है। पहले दिन जिले की सभी तहसीलों में छह आपत्तियां दाखिल की गई हैं। आपत्तियां चार सितंबर तक दाखिल हो सकेंगी। इसके बाद शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।

रामपुर में जमीनों के सर्किल रेट फिर से तय किए जाने हैं। शासन के आदेश पर जमीनों के सर्किल रेट हर साल निर्धारित किए जाते हैं। सर्किल रेट को निर्धारित करने के लिए प्रशासन की ओर से पिछले एक माह से तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में प्रशासन की ओर से अब सर्किल रेट की सूची प्रस्तावित करते हुए इसे तहसीलों में आपत्ति के लिए प्रदर्शित कर दी गई है। जिले में जमीनों के सर्किल रेट में दस से 15 फीसदी तक की वृद्धि की जा रही है। जमीनों के नए प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची का प्रदर्शन करने के बाद इन पर अब सोमवार से आपत्तियां दाखिल करने का काम शुरू कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हेम सिंह ने इन प्रस्तावित रेट लिस्ट पर चार सितंबर तक आपत्तियां मांगी गई है। इसके बाद इनका निस्तारण करते हुए अंतिम सूची जारी की जाएगी।



















© 2022-23 Amar Ujala Limited




X

Jobs

सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप







Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button