बरेली

Bareilly News: शाहदाना में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब, 60 हजार लोग परेशान

Connect News 24

बरेली। शाहदाना सबस्टेशन में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार दोपहर खराब हो गया। इससे 12 हजार घरों और प्रतिष्ठानों की आपूर्ति पर असर पड़ा। 60 हजार लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

सबस्टेशन में 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। एक ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। 24 घंटे आपूर्ति का शेड्यूल है पर 12 घंटे का औसत भी पूरा नहीं हो पा रहा है। अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता ने बताया कि वह ट्रांसफार्मर को स्थानीय स्तर पर ठीक कराने का प्रयास कर रहे हैं। अगर यह ठीक नहीं हुआ तो लोगों को दो से तीन दिन तक संकट झेलना पड़ सकता है। सबस्टेशन में सात फीडर है। एक बार में तीन और दूसरी बार में चार फीडरों को आपूर्ति देंगे। एक साथ सभी फीडरों को आपूर्ति नहीं मिल पाएगी। जल्द आपूर्ति सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है।

इन क्षेत्रों में रहेगा बिजली संकट

कांकर टोला, हजियापुर, बजरिया, गंगापुर, मटकी चौकी, माधोवाड़ी, आजादपुर, पुराना शहर, सैलानी।

संबंधित क्षेत्र में रोस्टरिंग करते हुए आपूर्ति दी जाएगी। उपभोक्ताओं से विनम्र सहयोग की अपेक्षा है। – गौरव शर्मा, सहायक अभियंता

बिहारीपुर में तीन घंटे गुल रही बिजली

कुतुबखाना सबस्टेशन के बिहारीपुर क्षेत्र में तीन घंटे तक बिजली गुल रही। लोगों ने बताया कि दोपहर 12.27 बजे आपूर्ति ठप हुई तो 3.30 बजे मिली। जेई ने फोन पर बताया कि कुतुबखाना पुल के निर्माण की वजह से शटडाउन हुआ है। उनसे पूछज्ञ कि पहले से क्यों नहीं बताया गया तो संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

बिजली व्यवस्था खराब होने की डीएम से की शिकायत

बरेली। ब्रह्मपुरा भूड़ स्थित आर्य समाज मंदिर के सामने पानी की टंकी वाली गली के नागरिकों ने मंगलवार को डीएम से मिलकर विद्युत व्यवस्था खराब होने की शिकायत की है। मदन जायसवाल, अमित, सुभाष शर्मा समेत कई लोगों ने बताया कि बिजली लाइन के तार पुराने और जर्जर हो चुके हैं। कई बार बंदरों के कूदने पर ये तार टूटकर गिर जाते हैं। आपूर्ति बाधित होती है। अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। ब्यूरो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button