बरेली

‘देख लूंगा मंत्री को भी’: बाइक से गाड़ी टकराने पर सिपाही ने भाजपा नेता को बोले अपशब्द, हुआ निलंबित

Connect News 24

Constable suspended for abusing livestock minister in Bareilly

आरोपी सिपाही रोबिन सिंह
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के सिरौली में भाजपा नेता अनुराग पांडे की बाइक से सोमवार को यूपी 112 की गाड़ी टकरा गई। इस पर भाजपा नेता ने विरोध जताया तो गाड़ी में बैठा सिपाही रोबिन सिंह आगबबूला हो गया। उसने भाजपा नेता से अभद्रता से बात की। जब भाजपा नेता ने पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह से शिकायत की बात कही तो सिपाही ने मंत्री का नाम लेकर भी खरी-खोटी सुना डालीं। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने सिपाही रोबिन सिंह को निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है।

सिरौली कस्बा निवासी अनुराग पांडे भाजपा के श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे वह बस स्टैंड चौराहे के पास अपनी बाइक खड़ी करने के बाद खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान डायल 112 गाड़ी की खड़ी बाइक से टक्कर हो गई। अनुराग पांडे ने आरोप लगाया कि टक्कर जानबूझकर मारी गई। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सिपाही अभद्रता करने लगा। 

ये भी पढ़ें- सिपाही की अभद्रता का वीडियो वायरल: डायल 112 की गाड़ी बाइक से टकराने पर विवाद, पशुधन मंत्री के लिए कहे अपशब्द

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button