शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शिक्षा से ही मनुष्य अन्य जीवधारियों से अलग

Connect News 24

Man is different from other living beings only by education.

एसएस कॉलेज के शिक्षाशास्त्र विभाग की शैक्षिक संगोष्ठी को संबो​धित करतीं मुरादाबाद के गोकुल दास

– एसएस कॉलेज के शिक्षाशास्त्र विभाग की ओर शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के शिक्षाशास्त्र विभाग की ओर से मंगलवार को शैक्षिक संगोष्ठी हुई। जिसमें वक्ताओं ने मानव जीवन में शिक्षा का महत्व बताया।

मुख्य अतिथि मुरादाबाद के गोकुलदास गर्ल्स डिग्री कॉलेज सेपधारी की प्रोफेसर डॉ. शशि सिंह ने कहा कि मानव जीवन में शिक्षा का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। प्रत्येक व्यक्ति कुछ वास्तविक प्रवृत्तियां लेकर इस संसार में जन्म लेता है। शिक्षा के माध्यम से इन प्रवृत्तियों से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति सही अर्थों में पशु से मनुष्य बन जाता है।

विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्तमान का युवा कल का भविष्य है। छात्रों को अपने उज्जवल भविष्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. शैलजा मिश्रा मिश्रा ने कहा कि कि किताबी ज्ञान से हटकर जीवन के व्यावहारिक एवं प्रयोगात्मक ज्ञान की ओर उन्मुख होना चाहिए।

इस मौके पर डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. मीना शर्मा, डॉ. प्रभात शुक्ला, सर्वोत्तम शर्मा, शैलेंद्र द्विवेदी, शिवानी भारद्वाज आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button