शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 400 मीटर दौड़ में गौरव रहे प्रथम

Connect News 24

Gaurav was first in 400 meter race

ब्लॉक बंडा के गांव चरकी देवकी पहुरेया के कृषक समाज इंटर कॉलेज में खेल प्र​तियोगिता में प्रतिभाग

कृषक समाज इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से ब्लॉक स्तर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। ब्लॉक बंडा के गांव चरकी देवकी पहुरेया के कृषक समाज इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिता हुई। यहां 400 मीटर दौड़ में गौरव प्रथम रहे।

इसके अलावा वॉलीबॉल में शहीद चंद्रशेखर आजाद टीम तो खो-खो में शहीद रोशन सिंह टीम चरखी देवरी विजेता रही। विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में विनोद कुमार, करुणा शंकर मिश्र, आशीष कुमार मिश्र, शिक्षक अभिषेक चंद्र अवस्थी, रवि सक्सेना शामिल रहे।

इस मौके पर जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आशीष कुमार, पंकज वर्मा, प्रबंधक रमेश चंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button