बरेली

Bareilly News: ट्रांसफार्मर के पास जली अवस्था में पड़ा मिला युवक का शव, करंट लगने से मौत की आशंका

Connect News 24

Burnt body of young man found near the transformer in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एजाज नगर गौंटिया के पास एक युवक का शव सोमवार आधी रात के बाद ट्रांसफार्मर के पास पड़ा मिला। युवक बुरी तरह करंट से झुलसा गया था। युवक का शव पड़ा होने की जानकारी मिलने पर थोड़ी ही देर में काफी भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। 

मंगलवार सुबह युवक की पहचान 28 वर्षीय धर्मेंद्र के रूप में हुई। वह भोजीपुरा का निवासी था। बारादरी इलाके में किराये पर रहकर दाल व मसालों की फेरी लगाता था। 

उसकी शादी डेढ़ साल पहले भमोरा के चांदपुर गांव निवासी नीतू से हुई थी। घटना को लेकर असमंजस बना हुआ है कि यह हादसा है या फिर धर्मेंद्र ने खुद ही हाथों से तार पकड़कर खुदकुशी की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button