शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ‘चंद्रयान और हम’ विषय पर अपर्णा और श्रेया ने लिखा सबसे अच्छा निबंध

Connect News 24

Aparna and Shreya wrote the best essay on the topic 'Chandrayaan and Hum'

डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर काॅलेज में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कि

शाहजहांपुर। डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर काॅलेज में ‘चंद्रयान और हम’ विषय पर निबंध व क्विज प्रतियोगिता हुई। निबंध प्रतियोगिता (हिंदी माध्यम) में अपर्णा मिश्रा ने प्रथम, फरहीन सिद्दीकी ने द्वितीय तथा सौम्या वाजपेयी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निबंध प्रतियोगिता (अंग्रेजी माध्यम) में श्रेया सक्सेना प्रथम, आकांक्षा यादव द्वितीय और सिलोचना पाल तृतीय स्थान पर रहीं। क्विज प्रतियोगिता में काजल पाल, आयशा फातिमा, भूमि सक्सेना तथा सादिया नवाज की टीम ने पहला स्थान पाया। विद्यालय के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, प्रबंधक राजेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या डाॅ. राखी मिश्रा ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर आभा श्रीवास्तव, निशि श्रीवास्तव, दीप शिखा, नीता श्रीवास्तव, पूजा सक्सेना, प्रज्ञा मिश्रा, मंजरी यादव, निताशु, सौम्या आदि मौजूद रहीं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button