UPPSC PCS J result 2023: बरेली के तीन होनहार बने सिविल जज, मोहम्मद डी यूनिस ने बनाई टॉप-10 में जगह

मोहम्मद डी यूनिस,श्रेयांस श्रीवास्तव और प्रिया मिश्रा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रांतीय सिविल सेवा न्यायपालिका परीक्षा (PCS J 2023) का परिणाम बुधवार देर शाम जारी किया तो चयनित अभ्यर्थी खुशी से झूम उठे। बरेली के तीन होनहारों ने सफलता प्राप्त की है। उनके घर में त्योहार की खुशियां दोगुनी हो गईं। रिश्तेदारों और पड़ोसियों की ओर से अभ्यर्थियों व उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी गईं। अभ्यर्थियों ने इसे संघर्ष को मुकाम मिलने वाला समय बताया।
यूनिस ने हासिल की 10वीं रैंक
सीबीगंज के बंडिया निवासी मोहम्मद डी यूनिस ने दूसरे प्रयास में 10वीं रैंक हासिल की है। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर उनका चयन हुआ है। यूनिस ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के जामिया मिल्लिया विवि से वर्ष 2018 में लॉ की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद शहर में रहकर तैयारी कर रहे थे। परीक्षा में सफलता को ही अपना लक्ष्य बना रखा था। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि आज सारी मेहनत सफल हो गई। उनके माता-पिता और पूरा परिवार इस सफलता पर बेहद खुश हैं।
ये भी पढ़ें- UP News: शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से बच्ची चुराकर भागा युवक, लोगों ने पीछा किया तो पटककर मार डाला



