बरेली

Bareilly News: 9वीं और 11वीं की परीक्षा में भी पूछे जाएंगे बहुविकल्पीय प्रश्न

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Fri, 05 May 2023 01:57 AM IST

बरेली। इस सत्र से 9वीं और 11वीं की परीक्षा में 20 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है। इन प्रश्नों काे हल करने के लिए परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट दी जाएगी। 11वीं की परीक्षा के दौरान ही 20 नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल किए जाएंगे जबकि 9वीं कक्षा के लिए प्रोजेक्ट के स्थान पर इन बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित मासिक टेस्ट शामिल किए गए हैं। 11वीं क्लास के बच्चों की परीक्षा में यह बदलाव गृह-परीक्षा और मुख्य परीक्षा दोनों ही समय लागू रहेंगे। 9वीं कक्षा में तीस अंकों के प्रोजेक्ट की व्यवस्था समाप्त करके, बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित टेस्ट को स्थान दिया गया है। इसके लिए पहले दो टेस्ट मई और अगस्त में कराए जाएंगे। दोनों टेस्ट दस-दस अंकों के होगें। इसके बाद सितंबर से दिसंबर के बीच चार टेस्ट होंगे, जिनके अंकों को मिलाकर दस अंक के हिसाब से नंबर समायोजित कर दिए जाएंगे। इस तरह तीस अंकों में से विद्यार्थी को जो भी नंबर मिलेंगे वही उसके मूल अंकपत्र में जोड़े जाएंगे।

नए शैक्षणिक पंचाग में शिक्षा नीति के अहम बदलावों को शामिल किया गया है। डीआईओएस सोमारु प्रधान ने जिले के सभी विद्यालयों को इन बदलावों को लागू करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button