Pilibhit News: रैली के साथ शुरू हुआ जिले में राष्ट्रीय पोषण माह
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:37 AM IST

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत निकाली गई रैली में शमिल आंगनबाड़ी कार्यकत्री । संवाद
पीलीभीत। बाल विकास विभाग की ओर से जिले में 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाएगा। इसका शनिवार को डीएम ने पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
जिले में एक सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाने के शासन ने निर्देश दिए हैं। शनिवार को इसके लिए पोषण रैली का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं। डीएम प्रवीण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। राष्ट्रीय पोषण माह इस बार सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत की थीम पर मनाया जा रहा है। दस दौरान एसडीएम सदर, डीपीओ युगल किशोर सांगुडी, सीडीपीओ विष्णु भगवान पांडे, अनीता चौधरी, रुचि शर्मा आदि मौजूद रहींं।