बरेली

Bareilly News: सर्विलांस पर लगाए रजिस्ट्री ऑफिस कर्मियों के फोन नंबर

Connect News 24

फरीदपुर। रजिस्ट्री कार्यालय से पेटी चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कर्मचारियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। उनकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।

22 अगस्त को एक शख्स शाम के वक्त दफ्तर से पेटी उठाकर कार में बैठे हथियारबंद साथियों संग फरार हो गया था। घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। चर्चा है कि तीन लाख पांच हजार रुपये रजिस्ट्री शुल्क रखी पेटी उठाई गई है। हालांकि, अधिकारी इससे इन्कार कर रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि कोई रकम गायब नहीं हुई है। पेटी में सिर्फ कागज भरे हुए थे।

मामले में शुक्रवार को सब रजिस्ट्रार ने अज्ञात आरोपी पर कागजात चोरी कर भागने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी को कार्यालय से पेटी लेकर जाते हुए कई कर्मचारी देख रहे हैं। इसके बाद भी उन्होंने उसे रोकने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस को संदेह है कि कर्मचारियों की भी घटना में भूमिका हो सकती है।

इन संदिग्ध कर्मचारियों से अब पूछताछ की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा कई कर्मचारियों के मोबाइल नंबर पर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। इंस्पेक्टर क्राइम सत्य सिंह ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। कर्मचारियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button