Shahjahanpur News: ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार परक प्रशिक्षण शुरू

केवीके में ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार परक प्रशिक्षण में जानकारी देते कृषि वैज्ञा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए 21 दिवसीय स्वरोजगार परक प्रशिक्षण की शुरुआत कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार को हो गई। जिसमें बेरोजगार ग्रामीण युवक-युवतियों को मशरूम उत्पादन तकनीक, सब्जियों फूलों-फलों एवं औषधीय पौधों की नर्सरी, संघटित पशुधन प्रबंधन पर स्वरोजगार परक प्रशिक्षण दिया गया।
केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. एनसी त्रिपाठी ने युवकों को अपने संबोधन में उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मशरूम उत्पादन खेती से जुड़ा हुआ कुटीर उद्योग है, जिससे किसान खेती के साथ-साथ अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। इन प्रशिक्षणों में ग्रामीण युवकों को सीखने के सिद्धांत पर प्रशिक्षण देकर तकनीकी रूप से संपन्न किया जाएगा।
जिससे युवक अपने गांव में जाकर मशरूम उत्पादन सब्जियों की नर्सरी, बकरी पालन, मछली पालन, डेयरी, मुर्गी पालन आदि करके अतिरिक्त आय अर्जित करके लाभ उठा सकें। कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. नूतन वर्मा, डॉ. महेश कुमार, डॉ. शिव कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

