बदायूं

Budaun News: तीन इंस्पेक्टर समेत 29 पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर

Connect News 24

बदायूं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने रविवार रात तीन इंस्पेक्टर समेत 29 पुलिस कर्मियों काे ट्रांसफर कर दिया। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह को अपराध निरीक्षक दातागंज बनाया गया था। कुंवरगांव के अपराध इंस्पेक्टर रविशंकर यादव को सहसवान का अपराध निरीक्षक बनाया गया। तो वहीं दातागंज के अपराध निरीक्षक दिगंबर सिंह को कुंवरगांव थाने का बनाया गया है।

एसआई महेंद्र सिंह को बिल्सी, अवधेश कुमार को पुलिस लाइन, मुकेश कुमार को उझानी, अशरफ अली को वजीरगंज, राजीव कुमार वर्मा को मुजरिया, संजय सिरोही को कोतवाली, हरिभान सिंह को जरीफनगर, मुख्य आरक्षी निपेंद्र यादव को साइबर सेल, मोहम्मद तौकीर, प्रदीप कुमार और अजय सिंह को यूपी 112, मुकेश कुमार को कादरचौक, मुख्य आरक्षी रजविंदर कौर को महिला थाना, सिपाही दीपक ताेमर को पुलिस लाइन, विपिन कुमार को सहसवान, सचिन कुमार को अलापुर, विनोद कुमार को जरीफनगर, कपिल कुमार को कादरचौक, कपिल कुमार यूपी 112, महिला सिपाही शिवानी कोतवाली, आंचल पुलिस लाइन, तान्या सिंह महिला थाना, सन्नू फैजगंज बेहटा, अंशु त्यागी अभियोजन कार्यालय, प्रीती अलापुर और हिमानी को जरीफनगर ट्रांसफर किया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button