Shahjahanpur News: अधिवक्ताओं के समर्थन में आया किसान संगठन

भाकियू राष्ट्रवादी के पदाधिकारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए। संवाद
– भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) ने मुख्यमंत्री को संबोधित दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) अधिवक्ताओं के समर्थन में आ गई है। यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेंद्र गौतम को दिया।
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ हुए लाठीचार्ज की घटना की भाकियू राष्ट्रावदी घोर निंदा करती है। प्रदेश सरकार से मांग करती है कि इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए और घायल अधिवक्ताओं को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोआश्रय स्थलों में पहुंचाया जाए, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान किया जाए, प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाए, अपराधों पर अंकुश लगाया जाए और पुलिस की कार्यशैली में सुधार किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष शकील मंसूरी, सरदार गुलजार सिंह, मुनेश्वर दयाल कठेरिया, रामेंद्र प्रजापति, रमाकांत, रामलड़ैते, गंगा प्रसाद आदि शामिल थे।

